नीमकाथाना: कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76 वी जयंती मनाई गई।

नीमकाथाना@ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक नीमकाथाना व पाटन के काग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76 वी जयंती मनाई गई।


इस मौके पर उपस्थित विधायक सुरेश मोदी ने राजीव गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। विधायक मोदी  ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री इदिंरा गांधी की हत्या कें  बाद राजीव गांधी ने राजनीति में अपना कदम रखा और देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। 

राजीव गांधी अपने समय से बहुत आगे सोचने वाले महान व्यक्तित्व थे। वह एक दयालु व्यक्ति भी थे। उन्होने युवाओं को 18 साल की उम्र में मताधिकार दिया, पंचायतराज एवं स्वायत शाषी संस्थाओं में आरक्षण प्रक्रिया चालू की जिससे आज महिलाओं के साथ - साथ एस.सी, एस.टी. एवं पिछड़ा वर्ग के लोगो को प्रतिनिधित्व मिला। 

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बालूराम यादव, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष कान्ता प्रसाद शर्मा, त्रिलोक दिवान, महेश मेगोतिया, पूर्व बलॉक अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, गोरधन तेतरवाल, सुमन सामोता, राजेन्द्र महराणिया, महेन्द्र माण्डिया, मदनलाल सैनी आदि ने विचार व्यक्त किए। 


विधायक सुरेश मोदी की उपस्थिति में युथ कांग्रेस अध्यक्ष बलबीर खैरवा ने बलॉक में पेड़ लगाए। इस मोके पर युथ महासचिव भूपेन्द्र, मुकेश माली, रोहित कालावत, डिम्पल सैन, देवेन्द्र बिजारणिया, विकास कुमावत, प्रकाश बिजारणिया, कैलाश सैनी, विजय गुर्जर, मोहम्मद साहिल, रसीद खान, मोनू बायल आदि मौजूद रहे।
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !