नीमकाथाना@ इलाके के मंडोली ग्राम पंचायत में नरेगा में काम कर लौट रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया हमले में करीब दर्जन भर महिला श्रमिक घायल हो गई। सभी को राजकीय कपिल अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार नरेगा श्रमिक रोज की तरह काम कर लौट रहे तभी रास्ते मे एक पेड़ के नीचे बैठ गए अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया मधुमक्खियों के हमले से करीब एक दर्जन महिला श्रमिकों को काट लिया।
जहा सभी का इलाज जारी है।घटना को लेकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ित मिश्री देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोज की तरह काम कर लौट रहे थे तभी रास्ते मे एक पेड़ के निचे बैठ गए अचानक मक्खियों ने हमला कर दिया जिससे करीब एक दर्जन महिलाएं जख्मी हो गई। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया बीच-बचाव कर मधुमक्खियों से अपनी जान बचाई।

- ऐसी ही अपने क्षेत्र की ताजा ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Digital Neemkathana App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध।