नीमकाथाना@कोरोना महामारी को लेकर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए भामाशाह, संगठन संस्थाएं आदि मदद कर रही हैं। वही शहर के समस्त मुस्लिम समुदाय के द्वारा इस्लामिया अल्पसंख्यक शिक्षा एवं विकास समिति के तत्वाधान में कोरोना महामारी के समय जरूरतमंदों के लिए 51 राशन सामग्री किट नगरपालिका को दिए।
साथ ही नगरपालिका के सभी अधिकारी कर्मचारी सफाई कर्मचारियों का कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान किया गया। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष महेश मेंं, ईओ सलीम खान, पार्षद जाकिर अली, अकबर अध्यक्ष, अजीज नेता, अयूब खान, जावेद कुरेशी, हाजी साहब, हनीफ कुरैशी, रमजान, शाहरुख नेता, इनायत खान, आदिल कुरेशी, मुस्ताक आदि लोग उपस्थित रहे।इस्लामिया अल्पसंख्यक शिक्षा एवं विकास समिति ने नगर पालिका को राहत सामग्री भेंट कर सम्मान किया
April 28, 2020