भारत सरकार के आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Jkpublisher
नीमकाथाना@संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी, विकास अधिकारियों सहित अभिकर्ताओं ने एक घण्टे का बहिष्कार कर भारत सरकार के आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के विरोध में संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। कार्यालय के बाहर सहायक शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार सामोता ने निगम के सभी कर्मचारियों को निगम की उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाया। और कहा कि निगम पिछले वर्ष 2400 करोड़ व इस वर्ष 2611 करोड़ का डिविडेंड सरकार को दिया।
वहीं रेलवे को पिछले पांच साल में 1.15 लाख करोड़ की मदद की, सड़क परिवहन मंत्रालय ने निगम से सड़के बनाने के लिए दस हजार करोड़ रुपए लिए। प्रत्येक पीएसयू बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी है वहीं निगम में 11.5 लाख अभिकर्ता, 1.15 लाख कर्मचारी एवं 41 करोड़ पॉलिसी धारक है। उसके बाद भी सरकार द्वारा निगम के हितों की अनदेखी कर आईपीओ लाना निगम के कर्मचारियों व पॉलिसी धारकों के साथ विश्वासघात किया है। इसी को लेकर आज निगम के लोगों ने सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !