पूर्व जिला अध्यक्ष चेतानी के मातृशोक पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया नीमकाथाना पहुँचे

Jkpublisher
शोक संतृप्त परिवार को दी सांत्वना
नीमकाथाना@भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया आज नीमकाथाना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी के घर शोक प्रकट करने पहुंचे। पुनिया ने नीमकाथाना पहुंच कर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि भेट कर उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट किये ओर चेतानी परिवार को सांत्वना दी।
प्रदेशाध्यक्ष पुनिया के साथ रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षी भी रहे। पुनिया के नीमकाथाना पहुंचने पर प्रमोद सिंह बाजोर, दौलतराम गोयल, नरेन्द्र सिंह शेखावत, महेंद्र सोमानी, चौथमल गर्ग, संजय संघी, दीपक महाजन सहित अनेक भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की। प्रदेशअध्यक्ष यहां से देहली में शहीद हुए स्व.हेडकांस्टेबल रतनलाल के पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !