राजकीय गजानंद मोदी स्कूल के खेल मैदान पर नगर पालिका कर रही है अवैध अतिक्रमण

Jkpublisher

स्कूल खेल मैदान अतिक्रमण हटवाने को लेकर लोकायुक्त में है प्रकरण दर्ज

नीमकाथाना@कस्बे की गजानंद मोदी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान की भूमि पर विगत चार-पांच दिनों से जेसीबी के द्वारा गहरी नींव खुदाई कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है वह भूमि स्कूल के खेल मैदान के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज चली आ रही है। फिर भी स्कूल एवं शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अपनी आंखें मूंद कर बैठे हैं। निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उच्च अधिकारियों को सूचना देने की बात कह रहे हैं।
खेल मैदान पर बनी हुई हैं नगरपालिका-गौरतलब है कि कस्बे की शहरी सरकार का मुख्यालय नगर पालिका कार्यालय भी स्कूल के खेल मैदान की भूमि पर बना हुआ है। जिस पर अभी भी नवनिर्माण किया जा रहा है। उक्त भूमि स्कूल के खेल मैदान के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज चली आ रही है।
खेल मैदान पर बनी नगरपालिका खाली करवाने को लेकर लोकायुक्त में हैं प्रकरण दर्ज-खेल मैदान पर नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण करने को लेकर उपखंड के सामाजिक कार्यकर्ता मनीराम यादव के द्वारा स्कूल खेल मैदान खाली करवाने को लेकर लोकायुक्त में भी प्रकरण दर्ज करवा रखा है।
लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज होने के बाद भी कर रहे हैं अतिक्रमण व निर्माण-स्कूल खेल मैदान खाली करवाने को लेकर दर्ज लोकायुक्त प्रकरण की जानकारी स्थानीय स्कूल प्रबंधक नगर पालिका प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन को होने के बाद भी स्कूल खेल मैदान पर जिम्मेदारों के द्वारा अपनी आंखें मूंद कर अतिक्रमण करवाते हुए पक्का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सभी जिम्मेदार राजनीतिक रसूख के चलते अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर रहे हैं जिसके चलते स्कूल खेल मैदान की भूमि पर नगर पालिका प्रशासन मनमर्जी से अतिक्रमण कर कब्जा कर रहे है।इनका कहना हैं-1. स्कूल  प्रधानाचार्य रमेश कुमार यादव द्वारा स्कूल के खेल मैदान पर अवैध निर्माण करने को लेकर जानकारी चाही तो प्रधानाचार्य यादव ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा स्कूल खेल मैदान की भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर नगर पालिका को पूर्व में भी पत्र देकर खेल मैदान की भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं करने को लेकर पाबंद किया गया है। लेकिन नगर पालिका दोबारा से निर्माण कार्य कर रही है। जिसको लेकर नगर पालिका एवं उच्च अधिकारियों को खेल मैदान पर निर्माण करने की सूचना दी गई है।
2. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश टेलर को मामले को लेकर जानकारी चाही गई तो ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने पहले तो मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की जब खेल मैदान पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने की बात कही तो मामले को दिखाने की बात कही।

Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !