नीमकाथाना@टिक्कल ग्रुप द्वारा कस्बे राजकीय कपिल अस्पताल में सभी मरीजों को फल वितरित किये गए। टिक्कल ग्रुप के संचालक नन्जू कुमार महरानियां ने बताया कि अशोक महरानियां के पूज्य दादा स्वर्गीय नारायण लाल महरानियां की द्वितीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में यह नेक कार्य सम्पादित किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के इंचार्ज डॉ जीएस तंवर, नेमीचंद वर्मा, विमल भारद्वाज, नरेश टेलर सुरेश खैरवा, सुभाष मरोडिया एवं ग्रुप के अनेक सदस्य मौजूद रहे। तंवर ने टिक्कल ग्रुप का इस कार्य पर आभार जताया।फल पाकर मरीजो के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आए। उन्होंने ग्रुप के सेवा कार्य की प्रसंशा की।महरानियां की द्वितीय पुण्यतिथि पर टिक्कल ग्रुप ने मरीजों को फल वितरित किए
November 22, 2019