पाटन@सर्व ब्राहम्ण महासभा पाटन इकाई के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी व पाटनवाटी महासचिव के.एन. सन्तोषी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न करवाये गये जिसमें रामस्वरूप शर्मा (पोल्या) को सर्व सहमति से अध्यक्ष मनोनित किया गया तथा अमित शर्मा उपाध्यक्ष, गोपाल कृष्ण शर्मा सचिव, पवन शर्मा कोषाध्यक्ष, रमेश शर्मा संगठन मंत्री, जोहरी लाल शर्मा समाज कल्याण मंत्री, तरूण शर्मा मीडिया प्रभारी नियुक्त किये गये। कार्य कारिणी के सदस्य दीपक देईवाला, बजंरग लाल शर्मा , प्रवीण शर्मा , मुकेश शर्मा चुने गये। मुख्य अतिथि जुगलकिशोर शर्मा रहे। इस अवसर पर अनिल शर्मा उर्फ जाखड, महेश देईवाला, नरेन्द्र शर्मा, मनीष शर्मा व महिला प्रकोष्ठ से सरला शर्मा, निर्मला, रमा आदि उपस्थित रहे। सर्व ब्राहम्ण महासभा पाटन इकाई के संयोजक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए समाज के विकास व संगठन को मजबुत करने के लिए प्रेरित किया है।
रामस्वरूप शर्मा बने पाटन ब्राहम्ण समाज के अध्यक्ष
October 20, 2019