नीमकाथाना-शहर में स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक फुलचंद गुर्जर ने की। बाजौर ने अभियान में कार्यकर्ताओं को नए भाजपा सदस्य जोड़ने को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय चुनावों में टिकिट का दावेदार वहीं माना जायेगा जो सबसे ज्यादा सदस्य बनायेगा। एससी-एसटी एवं मुस्लिम समुदाय के साथ कांग्रेस हमेशा धोखा करती हैं। वोटों के लिए ही उपयोग करती हैं। इन समुदायों का आजतक कभी विकास नहीं होने दिया।
इनको हमेशा की तरह गुमराह करती रहती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी समुदायों को साथ लेकर सभी के विकास की बात करता हैं और मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए तीन तलाक बिल पास कर राहत दी है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता जो कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को छोड़कर चले गए थे जो अब दौबारा भाजपा की सदस्यता ली। अभियान में 15 नए सदस्य बने। जिनको पार्टी का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। सभी ने भाजपा को ओर मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर, प्रतिपक्ष नेता महेन्द्र गोयल, जिला मंत्री रामस्वरूप, नगर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सोमानी, जुगलकिशोर, प्रमोद बाजौर, पार्षद जेपी लोढा, नरेन्द्र सिंह शेखावत, कपिल देव, सतपाल भारती, जयप्रकाश मीणा, राधेश्याम, श्रवण मीणा नयाबास, मालाचंद आर्य, लेखराज, रामस्वरूप चांवरिया, सांवलराम यादव, संजय संघी, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
![]() |
सदस्यता अभियान चलाया गया |

- ऐसी ही अपने क्षेत्र की ताजा ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Digital Neemkathana App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध।