नीमकाथाना- राजकीय कमला मोदी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के तत्वाधान में वृक्ष-मित्र-वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया।

तीनों इकाईयों की स्वयं सेविकाओं ने नीम, अशोक, कंरज एवं चंपा इत्यादि वृक्षा का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. एमसी सैनी ने वृक्षों की महता एवं पर्यावरण सरंक्षण के लिए छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।