पाटन में सरकारी काॅलेज खुलवाने पर विधायक का स्वागत किया

Jkpublisher
पाटन--पाटन में इसी बजट में सरकारी काॅलेज खुलवाने पर लोगों ने विधायक सुरेश मोदी का बस स्टैण्ड में स्वागत एवं नागरिक अभिनन्दन किया गया। पाटन बाईपास बस स्टैण्ड से जुलुस बैण्ड बजाते हुए कांग्रेस कार्यालय तक निकाला गया। कांग्रेस कार्यलय पाटन में पूर्व प्रधान एवं ब्लाॅक कांग्रेस पाटन के अध्यक्ष ने विधायक  को साफा एवं माला पहना कर स्वागत किया। काॅलेज बिल्डीग के दानदाता सुरेश दीवान का भी पाटनवाटी के लोगो ने साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
पूर्व प्रधान एवं ब्लाॅक कांग्रेस पाटन अध्यक्ष कान्ता प्रसाद शर्मा ने अपने सम्बोधन में विधायक के अथक प्रयासों से सरकारी काॅलेज की स्वीकृति मिली। फूलचन्द खटाणा, सरपंच श्रीराम यादव, पूर्व प्रधान रामशरण गुर्जर, सरपंच जयदयाल गुर्जर, पाटन सरपंच प्रहलाद योगी, रामरतन यादव, सुरेश दीवान, नगर अध्यक्ष मदनलाल सैनी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव आदि ने सम्बोधित किया। स्वागत पाटन सरपंच प्रहलाद योगी, भामाशाह दीवान, पूर्व उप प्रधान रतन गुर्जर, सरपंच रायपुर श्रीराम यादव, करणसिंह बोपिया, सरपंच जयदयाल गुर्जर, राम शरण गुर्जर, सचिव सुनील पाटणिया एवं संघर्ष समिति और कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर विधायक का स्वागत किया।
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !