नीमकाथाना-रामलीला मैदान स्थित चौराहे पर पेड़ को उखाड़ने के खिलाफ भगतसिंह विचार मंच ने उपखंड अधिकारी पर्यावरण मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत करवाया कि विचार मंच के सदस्यों ने पेड़ लगाओं पर्यावरण बचाओं मुहिम शुरू की। जिसके तहत नगरपालिका में खाली पड़ी जगहों पर पेड़ लगाए गए थे जिसमें एक पेड़ रामलीला मैदान स्थित चौराहे पर भी लगाया था। उक्त पेड़ को कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पेड़ उखाड़ने की साजिश कर पेड़ों को उखाड़ दिया गया।
 |
ज्ञापन सौंपते हुए |
इस घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त हैं। आक्रोश को देख विचार मंच ने उक्त जगह पर दोबारा पेड़ लगा दिया। जिसको फिर से उखाड़ने की फिराक में हैं। ज्ञापन में मांग की है कि पेड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कार्यवाही कर सभी को पाबंद किया जावे। जिससे क्षेत्र में पर्यावरण में सुधार हो सके। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर खैरवा, राजेश बाजिया, छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, महेश सुंडा, अनिल काजला, मक्खन गुर्जर, मनीष नेहरा, रोहित राजनगर, मनोज सांई एवं ओपी चला सहित कई लोग मौजूद रहे।