पर्यावरण दिवस पर चला में वन व पर्यावरण मंत्री विश्नोई ने लगाए पेड़, सभा को किया संबोधित

Jkpublisher

नीमकाथाना-निकटवृति ग्राम पंचायत चला में वन व पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने पर्यावरण दिवस पर अटल सेवा केन्द्र में पौधारोपण सभा सम्बोधित किया। मंत्री विश्नोई व क्षैत्रीय विधायक सुरेश मोदी का स्वागत किया। मंत्री विश्नोई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की प्लास्टिक थैली छोड़कर कैरी बैग का उपयोग करे। पर्यावरण को शुद्व रखना आम जन कर्तव्य है और अपने घर का कुड़ा, कचरा पात्र में डाले। सभी लोग अपने घर में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए।
 चला में वन व पर्यावरण मंत्री विश्नोई ने  पेड़ लगाए
 उससे पहले नीमकाथाना आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दौलतराम गोयल ने भी विश्नोई का शाॅल उढाकर जोरदार स्वागत किया। पाटन ब्लाॅक अध्यक्ष कान्ता प्रसाद शर्मा, वन अधिकारी देवेन्द्र सिंह राठौड़, बीरबल काजला, भोलाराम लाम्बा, श्रवण, शीशराम सैनी, जेपी गजराज, राजू गजराज, झाबर, नानूराम सैनी, मालाराम, रामकुमार, मोहनलाल सैनी, भानाराम सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो01 नीमकाथाना के निकट चला ग्राम में पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने पेड़ लगाकर सभा को संबोधित किया।

Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !