गणेश्वर में गणित का शिक्षक नही होने की वजह से 12 विद्यार्थी फेल

Jkpublisher

बिना शिक्षक कैसे सुधरे रिजल्ट 12 विद्यार्थियों के गणित में 00 
गणेश्वर 
गणेश्वर(उमेश शर्मा)- राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय गणेश्वर का परीक्षा परिणाम हर वर्ष श्रेष्ठ रहता है। यहां पूर्व में कई विद्यार्थी राज्यस्तरीय मेरिट में भी आये हैं।गत सत्र में भी छात्रा सुशीला कुमावत ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया था। कम स्टाफ होने के बावजूद भी यहां शिक्षण व अनुशासन अच्छा रहता है। लेकिन इस बार प्रवेशिका के परिणाम ने सभी को निराश किया है गणित व विज्ञान के अलावा शेष विषयों में  सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हैं। 30 विद्यार्थियों में से विज्ञान में 23 उत्तीर्ण हुए हैं। गणित में अधिक विद्यार्थी फेल होने के कारण परिणाम प्रतिशत कम रह गया।
फ़ाइल फ़ोटो
 ग्रामीणों के अनुसार शाला में शिक्षकों के काफी पद  लम्बे समय से रिक्त हैं।  सेकंड ग्रेड. अंग्रेजी, विज्ञान व हिंदी के पद भी रिक्त हैं। गणित का पद गत 12 वर्ष से रिक्त है। संकुल केंद्र होने के कारण शाला में कार्य की अधिकता रहती है।शाला में लंबे समय से लिपिक व च.श्रेणी कर्मचारी कोई नहीं है। सभी कार्य शिक्षकों को ही करने पड़ते हैं।यहाँ सभी शिक्षक परिश्रमी व समर्पित हैं।  शाला में कुल मिलाकर 7 कर्मचारी रहे हैं। उनमें से भी दो शिक्षकों को बी एल ओ का कार्य दिया हुआ था मध्यावधि में प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त रहा था। इन सब के  उपरांत भी इस वर्ष भी कई विद्यार्थियों के कई विषयों में 75%से अधिक अंक आये हैं।कई विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से भी उत्तीर्ण हुए ह ग्रामीणों ने कहा है कि सरकार से निवेदन कर तुरन्त शिक्षकों के रिक्त पद भरवाए जाएंगे स्कूल शाला के रिक्त पदों की सूचना समय -समय  पर प्रधानाचार्य के द्वारा भी उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाती है। मासिक मानचित्र के माध्यम से भी अधिकारियों को सूचित किया जाता है फिर भी उच्च अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !