ग्वार की ढाणी का हैं मामला
नीमकाथाना न्यूज़- इलाके के गणेश्वर के पास ग्वार की ढाणी में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहॅुचकर शव को कब्जे में लेकर कपिल अस्पताल पहॅुचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मौके पर अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार सदर थानाधिकारी उदय सिंह यादव ने बताया कि ग्वार की ढाणी निवासी सरोज देवी पत्नी रोहिताश गुर्जर ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की दो साल पहले ही शादी हुई थी। सरोज ने आठ माह के दुधमुंहे बच्चे को रोता बिलखता छोड़कर फाँसी के फंदे पर झूल गई
मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी को दी गई। जिसपर उपखण्ड अधिकारी नरेश सिंह मोके पर पहुॅचकर घटना की जानकारी ली। मामले में मणकसास निवासी मृतका के पिता पूरणमल ने रिपोर्ट दी हैं। उनकी दो बेटियों की शादी एक ही परिवार में हुई हैं। पूरणमल ने बताया कि सरोज दो दिन पहले ही भाई से मिली थी। भाई ने सरोज को मणकसास चलने की भी कही। ससुराल के लोगों ने साथ भेजने से मना कर दिया।
पुलिस मेडिकिल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया। वही पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज करवाया व मामले में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।
नीमकाथाना न्यूज़- इलाके के गणेश्वर के पास ग्वार की ढाणी में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहॅुचकर शव को कब्जे में लेकर कपिल अस्पताल पहॅुचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मौके पर अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।
![]() |
नीमकाथाना के ग्वार की ढाणी में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। |
मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी को दी गई। जिसपर उपखण्ड अधिकारी नरेश सिंह मोके पर पहुॅचकर घटना की जानकारी ली। मामले में मणकसास निवासी मृतका के पिता पूरणमल ने रिपोर्ट दी हैं। उनकी दो बेटियों की शादी एक ही परिवार में हुई हैं। पूरणमल ने बताया कि सरोज दो दिन पहले ही भाई से मिली थी। भाई ने सरोज को मणकसास चलने की भी कही। ससुराल के लोगों ने साथ भेजने से मना कर दिया।
पुलिस मेडिकिल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया। वही पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज करवाया व मामले में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।
- ऐसी ही अपने क्षेत्र की ताजा ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Digital Neemkathana App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध।