नीमकाथाना न्यूज़- डाबला कस्बे के समीप की ढाणी लेंगदावाली में मंगलवार सुबह कुएं में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त ढाणी लेंगदावाली निवासी बुद्धाराम मीणा के रूप में हुई है। वह करीब एक महीने पहले घर से लापता हुआ था।
सूचना पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव पुराना होने से पोस्टमार्टम भी मौके पर ही करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक बुद्धाराम महीनेभर पहले घर से लापता हो गया था।
परिजनों ने उसे कई जगह तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। मंगलवार को कुएं से बदबू आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जांच करने पर कुएं के अंदर शव मिला। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
कुएं में शव कई दिनों से पड़ा था। ऐसे में शव बदबू मारने लगा था। इसके चलते कुएं से शव निकालने में देरी हुई। शाम को नगर पालिका नीमकाथाना के कार्मिक को बुलाकर शव को कुएं से निकाला गया। बुद्धाराम ड्राइवर था।

- ऐसी ही अपने क्षेत्र की ताजा ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Digital Neemkathana App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध।