नीमकाथाना शहर के प्रमुख समाचार [07-05-18]

0
कांग्रेस की बैठक में शक्ति एप की जानकारी दी 

नीमकाथाना- गुहाला में रविवार रात को मंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेश मोदी ने कांग्रेस के शक्ति एप की जानकारी दी। सभी से एप से जुड़ने का आह्वान किया। मोदी ने भाजपा सरकार को भी कोसा। कहा, भाजपा जुमलेबाजी और दुष्प्रचार की बदौलत ही सत्ता में आई है। अब उनसे सावधन रहने की जरूरत है। इसके लिए जागरूक हों। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान घासीलाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, सुरेश यादव कुरबड़ा, रिंकू अग्रवाल, जगदीश जीणाका सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मांडिया, शर्मा व खोखर ब्लॉक अध्यक्ष बने 

नीमकाथाना- पंचायत समिति नीमकाथाना के उपप्रधान महेंद्र मांडिया को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा को पाटन ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। पलसाना में रामदेवसिंह खोखर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। खोखर वर्तमान में जिप सदस्य हैं। इससे पहले 2001 में 585 वोट से एसएफआई से एसके कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था।

योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया 

नीमकाथाना- खेतड़ी मोड़ स्थित इंटर्नल लाइफ स्कूल में चल रहे योग शिविर के दूसरे दिन योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में बताया गया। योग प्रशिक्षक हिमांशु जोशी ने योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सुरेश मोदी थे। अध्यक्षता शंकरसिंह शेखावत ने की। आयोजन समिति के मुताबिक शिविर का समापन सोमवार को होगा। मंच संचालन हेमंत भारद्वाज ने किया।

भारतीय किसान संघ की बैठक में नहरी पानी लाने की योजना पर चर्चा की

नीमकाथाना- भारतीय किसान संघ की बैठक रविवार को यहां संतोषी माता मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवपाल बलोदा ने की। बैठक में नीमकाथाना व पाटन ब्लॉक के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। वहीं नहरी पानी के लिए योजना बनाकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उम्मेदसिंह को फिर से ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कैप्टन राजपालसिंह को पाटन तहसील अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जयराम गुर्जर को सर्वसम्मति मंत्री बनाया है। बैठक में ओमप्रकाश थेबड़, सुमेरसिंह डाबला, राजसिंह मंगावा, अशोक सैनी, सतवीरसिंह, उम्मेदसिंह, राजपालसिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !