100 किसानों को कार्यशाला बताए आय बढ़ाने के तरीके

0
नीमकाथाना- ग्राम स्वराज अभियान के तहत कृषि, उद्यान व पशुपालन विभाग द्वारा किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रगतिशील कृषक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक क्षेत्र के 100 किसान शामिल हुए।


कृषि अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि कार्यशाला में किसानों को कृषि, उद्यान व पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों के बारे में समझाया गया।

विभागीय योजनाओं, कृषि की नई तकनीक व उन्नत किस्म के बीजो के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने लागत में कमी व उत्पादन में वृद्धि, उपलब्ध साधनों का दक्षतापूर्ण उपयोग, मूल्य संवर्धन के बारे में उपयोगी जानकारी दी।

किसानों के लिए ‘सक्षम किसान-समृद्ध भारतीय’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यशाला में पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर, प्रधान सिक्को देवी, बीडीओ सुमेरसिंह, पशुपालन विभाग के डॉ. विनोद त्यागी, कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. चंपालाल खटीक, कृषि विभाग के सांवरमल यादव शामिल हुए।

उद्यान विभाग के हरलाल सिंह, श्यामलाल बुनकर, कृषि पर्यवेक्षक प्रहलादराम यादव, बिड़दीचंद यादव, राजेंद्र वर्मा, कैलाशचंद्र, रेणू चौधरी, विनोद, सुमन कुमावत ने विभागीय योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !