सीकर: कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से महिला कांस्टेबल की मौत, 24 दिन पहले हुई थी शादी

0
सीकर- पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में शुक्रवार शाम को पानी की मोटर चला कर कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। उसके शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

महिला कांस्टेबल का पति लक्ष्मण भी सिपाही हैं और हाल ही में 24 अप्रैल को दोनों की शादी हुई थी। संचित निरीक्षक जितेंद्र नवारिया ने बताया कि मृतक महिला कांस्टेबल संगीता 24 पत्नी लक्ष्मण रानोली सांगरवा की रहने वाली थी। वह डयूटी ऑफ करने के बाद क्वार्टर में ही शाम को पानी की मोटर चलाकर कूलर में पानी भर रही थी।

पानी भरते समय वह कूलर का तार निकालना भूल गईं। इसके बाद उसके हाथ में करंट लग गया। करंट लगने से उसका हाथ पूरी तरह से झुलस कर काला पड़ गया था। इस दौरान उसका पति लक्ष्मण भी पास में ही काम कर रहा था। वह उसकी चीख सुनकर भाग कर गया।

इसके बाद वहां पर आसपास रहने वाले अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए। लक्ष्मण ने तार हटा कर उसे छुड़ाया और सभी मिलकर उसे तुरंत निजी कार से एसके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसेमृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एएसपी तेजपाल सिंह, सीओ सिटी गिरधारी लाल शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी महावीर सिंह अस्पताल पहुंच गए।

24 अप्रैल को ही हुई थी शादी,संगीता और पति एक साथ ही पुलिस में भर्ती हुए थे 

मृतका संगीता के पिता और भाई भी नहीं हैऔर वह रानोली के सांगरवा की रहने वाली थीं। वह परिवार चार बहनें थीं। उसकी शादी 24 अप्रैल 2018 को लक्ष्मण पुत्र बजरंग निवासी खुड़िया का बास धोद रोड से हुई थीं। दोनों 2016 के एक ही बैच के भर्ती हुए थे और पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे।

हाल ही में दोनों का प्रोबेशन भी खत्म हुआ था। शादी केबाद सेही दोनों लाइन मेंस्थित पुराने क्वार्टर में रहने लगे। इनका परिवार गांव में ही रहता था। पास के क्वार्टर में रहने वाले एएसआई बीरबल ने बताया कि संगीता काफी मिलनसार थी। हमेशा काम में लगी रहती थी। शादी के बाद से काफी खुश रहती थी।
Tags

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !