नीमकाथाना शहर की पाँच प्रमुख ख़बरें...

0
➀ नीमकाथाना: शराबी युवक की सूचना पर 26 किमी दौड़ी पाटन की 108 एंबुलेंस

पाटन की 108 एंबुलेंस को एक शराबी युवक ने दुर्घटना की कहकर 26 किमी तक दौड़ा दी। मामला दरीबा का है। यहां सोमवार शाम को 108 एंबुलेंस को हादसे की गलत जानकारी दी गई। एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो सड़क किनारे युवक मिला। जो शराब के नशे में था। उसे कहीं चोट नहीं लगी थी। उसे टोडा के स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए।

एंबुलेंस के चालक मुकेश शर्मा ने बताया कि शाम पांच बजे दरीबा से छाजूराम गुर्जर ने फोन किया। जिसने दरीबा (बराला) के समीप हादसे की सूचना दी। जिसमें युवक को गंभीर घायल बताया गया। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। लोगों ने शराबी युवक को धमकाया।

नीमकाथाना: गणगौर चौक स्थित सहारा कार्यालय पर जमाओं का भुगतान नहींं करने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामले के मुताबिक यहां लोगों ने एफडी व अन्य योजनाओं में रुपए जमा करवा रखे है। लेकिन समयावधि के बाद भी उन्हें भुगतान नही किया जा रहा।

इससे गुस्साए लोग सुबह कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने जमा राशि के भुगतान करने की मांग की। कार्मिकों को खरी खोटी सुनाई। आखिर सहारा कर्मचारियों की समझाइश से मामला शांत हुआ। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को भुगतान करने की कही है। ऐसा नहीं करने पर कार्यालय के ताला लगाने की चेतावनी दी गई।

➂ नीमकाथाना: कपिल अस्पताल में 1250 ओपीडी रही 

 नीमकाथाना डॉक्टर्स व सरकार के बीच बनी सहमति के सात दिन बाद कपिल अस्पताल के डॉक्टर्स भी ड्यूटी पर लौट आए। सोमवार को ओपीडी 1250 मरीजों की रही। अस्पताल परिसर में दिनभर डॉक्टर व कार्मिकों के बीच हड़ताल की चर्चा होती रही। । इधर, सुबह अस्पताल आते ही डॉक्टर्स ने अस्पताल परिसर की केंटीन व डीडीसी कार्मिकों से ठप रहे कार्य दिवस के बारे में जानकारी ली। पाटन, डाबला, गणेश्वर, टोडा, सिरोही व चला स्वास्थ्य केन्द्र की सेवाएं भी सुचारू हो गई

➃ चला: गाय को बचाने के प्रयास में चला में ट्रक पलटने से पांच मजदूर घायल 

कांवट रोड़ के प्रभात मोड़ के पास रविवार देररात एक ट्रक गाय को बचाने के दौरान पलट गया। हादसे में ट्रक सवार पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कपिल अस्पताल ले जाया गया। ट्रक पलटने से एक बिजली पोल भी टूट गया।

जानकारी के मुताबिक ट्रक हिसार से मजदूरों को लेकर खंडेला जा रहा था। तभी प्रभात मोड़ पर हादसा हो गया। इसमें मजदूर बीरबल, रामेश्वर, राजीव, ममता, धन्नीदेवी घायल हो गए। इधर, बिजली पोल टूटने से इलाके की सप्लाई बाधित हो गई। बिजली निगम कार्मिकों ने दूसरा पोल खड़ा कर सप्लाई दुरुस्त की।

➄ नीमकाथाना: नीमकाथाना में एडीजे गुप्ता को पदोन्नति व तबादले पर विदाई 

नीमकाथाना अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भारत भूषण गुप्ता के डीजे पद पर पदोन्नति होने व तबादले पर सोमवार को बार एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह हुआ। वकीलों ने डीजे बने गुप्ता की कार्यशैली को सराहा। उनका तबादला पारिवारिक न्यायालय में हुआ है।

अभिभाषक संघ अध्यक्ष बंटेश कुमार सैनी ने डीजे गुप्ता के कार्यकाल में विधिक सहायता शिविरों एवं कानूनी सहयोग के लिए हुए कार्यों की सफलता के बारे में जानकारी दी। एसीजेएम क्रम-1 जयमाला पानीगर व मुंसिफ मजिस्ट्रेट हेतराम मूड शामिल हुए। न्यायिक अधिकारियों का अभिभाषक संघ सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। डीजे बनें भारत भूषण गुप्ता को साफा पहनाकर प्रतीक चिन्ह दिया गया। 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !