ये लो साहब अब फिल्म एक्टरों के मंदिर भी बनने लगे हैं ! 😲😲

0
भगवान किसे अच्छे नहीं लगते ? भगवान की  पूजा कौन नहीं करना चाहता !! इसके लिए लोग मंदिर बनवाते हैं। हनुमान, शिव, गणेश की पूजा के लिए मंदिर बनवाना आम बात है। लेकिन अगर हम कहें कि अब तो बॉलिवुड एक्टरों के भी मंदिर बनने लगे हैं और उनमें पूजा पाठ भी होता है। तो आपके लिए यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन ये 100 टका सच है। जी हाँ भगवान के मंदिर की तरह बहुत से मंदिर ऐसे भी हैं जो की फिल्मी एक्टरों के नाम पर ही बनाए गए हैं। आज हम आपको बताएँगे की कौन कौन से फिल्म कलाकारों के मंदिर बन चुके है।

1. अमिताभ बच्चन का मंदिर


फिल्म एक्टरों के मंदिर
                                                              source- google images
अमिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता है, पर बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का एक मंदिर भी है जो उनके ही फैंस ने बनवाया हुआ है। यह मंदिर पश्चिम बंगाल, कोलकाता में स्थित है, इस मंदिर में अमिताभ के जूते रखें हुए हैं तथा यहां उनके फोटो की पूजा होती है।

2 पवन कल्याण (साउथ इंडियन एक्टर) 


फिल्म एक्टरों के मंदिर
                                                       source- google images
पवन कल्याण एक साउथ इंडियन एक्टर हैं और वे भी लोगों में काफी फेमस हैं, इनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। इनके ही एक फैन “शकालका शंकर” ने इनके नाम पर न सिर्फ मंदिर बनाया हुआ है बल्कि एक स्कूल भी खोला हुआ है। एक्टर कल्याण का यह मंदिर साउथ इंडिया में श्रीकाकुलम, आंध्रप्रदेश में स्थित है।

3. रजनीकांत का मंदिर। 

साउथ के गॉड के नाम से प्रसिद्द रजनीकांत को कौन नहीं जानता है, सुनने में आया था कि साउथ में उनका एक मंदिर भी है। असल में जिस मंदिर को मीडिया द्वारा रजनीकांत का मंदिर बताया जाता है वह “भगवान शिव” का मंदिर है, जिसका नाम कोटिलिंगेश्वर मंदिर है।
फिल्म एक्टरों के मंदिर
                                                          source- google images

हां इतना जरूर है मंदिर का निर्माण रजनीकांत के फैंस ने मिलकर उनके जन्मदिन पर किया था तथा इस मंदिर पर उनके नाम का शिलालेख भी लगाया हुआ है। इस प्रकार से रजनीकांत के फैंस द्वारा उनके नाम पर इस मंदिर का निर्माण किया गया था, इसलिए ही इसको रजनीकांत का मंदिर कहा जाता है।

4. नरेंद्र मोदी का मंदिर

राजकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने की तैयारी चल रही थी । मोदी के एक भक्त ने शनिवार को जलालपुर इलाके में मोदी के इस मंदिर की आधारशिला भी रखी। गौरतलब मंदिर में मोदी के साथ श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी रखी जाएगी।

नरेंद्र मोदी मंदिर
                                                               source- google images
इस पर पहले नरेंद्र मोदी ने अपना मंदिर बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की । उन्होंने ट्वीट करके अपनी नाखुशी जाहिर की थी जिसके बाद इस मंदिर को बंद कर दिया गया ।
source-wahgajab

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !