निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बबाई में युवक की मौत

0
खेतड़ी तहसील के गांव बबाई में शुक्रवार को निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना दोपहर की है जब युवक बाइक लेकर किसी काम से घर से निकला था। वापसी में घर लौटते समय हादसा हो गया। युवक को गंभीर हालात में कपिल अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रतीकात्मक चित्रण
Note-Symbolic depiction                                              source- google images

मृतक बबाई निवासी 18 वर्षीय रितिक मावंडिया था। सूचना मिलने पर बबाई चौकी पुलिस एन मौके पर अस्पताल पहुंची। पुलिस द्वारा मृतक पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक रितिक दोपहर को बाइक लेकर कहीं गया था। उसकी बाइक निजी स्कूल बस से टकरा गई। वह दूर तक घसीटता चला गया। जिससे उसके सीने पर गहरी चोट लगी। हादसे के बाद बस चालक बस को लेकर फरार हो गया।

इधर, हादसे की सूचना पर बबाई पुलिस डेढ़ घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस पर बबाई के स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट किया। हादसे की सूचना पर कपिल अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रितिक के परिवार की महिलाएं भी अस्पताल पहुंच गई। ज्ञातव्य है कि रितिक छात्र था।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !