क्या आप जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में आने से पहले क्या करते थे ?

0
जिज्ञासा मानव की वो परवर्ती है जिससे उसके ज्ञान में निरन्तर वर्द्धि होती है। मानव हमेशा से ही नया और नया जानने की कोशिश करता रहा है। जिसके फलस्वरूप वह अध्ययन करता जाता है और चौकान्ने वाली बाते सामने आयति जाती है। जी हाँ आज हम बात कर रहे हैं उन तथ्यों की जो आपको भी चौंका देंगे। वैसे तो धरती पर अनेको राज दफ़न हैं, लेकिन आज आप जानेंगे की क्या वाकई में ऐसा है ?


क्या आप जानते हैं
                                                            source- google images

हम आपको उन 10  तथ्यों के बारे में बता रहें  जो अपने आप में आश्चर्य का विषय हैं।

तो क्या आप जानते है ?

1. कोकरोच डायनासौर से पहले पृथ्वी पर जन्में थे: 

कोकरोच जो कि हम आम तौर पर अपने घरों में देखते हैं इनका इतिहास मनुष्य ही नहीं बल्कि डायनासौर से भी पुराना है माना जाता है कि कोकरोच डायनासौर से लगभग 12 करोड़ वर्ष पूर्व पृथ्वी पर जन्में थे।  ये वर्ष कितने अधिक हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मनुष्य का सम्पूर्ण ज्ञात इतिहास मात्र कुछ लाख वर्ष का ही है।

2. दुनिया का सबसे पुराना वृक्ष: 

क्या आप जानते हैं
                                                             source- google images

क्या आप दुनिया के सबसे पुराने वृक्ष की उम्र का अंदाजा लगा सकता है ? यह कोई 100 या 200 साल पुराना नही बल्कि 9,500 साल पुराना है। स्वीडन में उगे “ओल्ड तजिक्को” नाम के इस वृक्ष की उम्र लगभग साढ़े नौ हजार वर्ष है। इस वृक्ष को भूविज्ञानी कुल्लमन द्वारा खोजा गया है। आप केवल इस वृक्ष के को ही गूगल पर सर्च मारेंगे तो गूगल आपको इसकी उम्र के रिजल्ट दिखा देगा जो कि अचरज  डालने वाले हैं।

3. दुनिया के हर 100 में 2 लोगों की आँखे हरी हैं: 

क्या आप जानते हैं
                                                              source- google images

हो सकता है आपने कभी किसी व्यक्ति की आँखे हरी देखी होंगी या फिर नहीं। यद्दपि ज्यादातर ये काली या भूरी होती हैं। लेकिन विश्व की जनसँख्या में यदि प्रतिशत निकाला जाए तो दुनिया के 2 प्रतिशत लोग हरी आँखों के साथ जन्म लेते हैं।

4. चीता की रफ़्तार: 

क्या आप जानते हैं
                                                           source- google images

चीता के बारे में रोचक जानकारी यह है कि वह रफ़्तार बहुत तेजी से पकड़ता है। यदि वह खड़ा होता है तो उसकी रफ़्तार बिलकुल शून्य रहती है, लेकिन मात्र तीन सेकंड के समय में चीता 60 मील प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकता है। औसत वाहन चीते से तेज दौड़ सकते हैं लेकिन उन्हें यह रफ्तार पकड़ने में चीते से ज्यादा समय लगता है।

5. महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर बनने से पूर्व फुटबॉल गोलकीपर थे: 

क्या आप जानते हैं
                                                            source- google images

आज के समय में भारतीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण व सफल कप्तान के रूप में पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी वास्तव में पहले फुटबॉल गोलकीपर थे। फुटबॉल के कोच ने उन्हें क्रिकेट में भेजा उसके बाद धोनी अपनी ही विकेट-कीपिंग से वे प्रभावित हो गए तथा उनके सफल क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई। आप जानते ही हैं कि विकेट-कीपिंग के मामले में कोई उनका सांई नहीं है।

6. आपके सिर में बालों की संख्या: 

आमतौर पर कहावतें बनाई जाती हैं कि सिर के बाल तथा अन्तरिक्ष में तारों को गिनना नामुमकिन है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नही है तारों को गिनना भले ही नामुमकिन हो सकता है पर बालों को गिनना मुमकिन है। यदि आप झड़ रहे बालों की समस्या से परेशान नही हैं तो आपके सिर में करीब 85,000 से लेकर 1,50,000 बाल हैं।

7. एक मात्र स्तनपायी जो कूद नही सकता:

आपने लगभग प्रत्येक जानवर को कूदते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने हाथी को कूदते हुए देखा है? नही ना... आपको शायद जानकर हैरानी हो कि पृथ्वी पर पाए जाने वाले स्तनपायी जीवों में हाथी ही एक ऐसा स्तनपायी जो कूद नही सकता। अपनी मस्तिष्क की जिज्ञासा शांत करने हेतु आप स्वयं जाकर देख सकते हैं।

8. पृथ्वी में छेद कर आर-पार निकलना: 

यद्दपि वास्तव में यह सम्भव नही है परन्तु यदि आप पृथ्वी के आर-पार छेद कर सकने में सक्षम हो जाते हैं तब एक तरफ से अन्दर जाकर गुरुत्वाकर्षण बल की गति से चलकर दूसरी तरफ निकलने में आपको 42 मिनट (लगभग पौने घंटे) का समय लगेगा और सम्भव है कि आपको ऑक्सीजन लेकर या यात्रा करणी पड़े। ये एक वैज्ञानिको द्वारा लगाया गया अनुमान है।

9. प्रत्येक दिन औसतन 12 नव-बच्चे किसी और माँ-बाप को सौंप दिए जाते हैं: 

जब किसी अस्पताल में बच्चे का जन्म होता है तब बच्चे को एक निश्चित चिकित्सा क्रिया से गुजरना पड़ता है। तत्पश्चात बच्चे को माँ-बाप को सौंपा जाता है, कभी कभी इस चिकित्सा क्रिया में बच्चे बदल भी जाते हैं। क्योंकि बड़े अस्पताल में एक ही समय में एक से ज्यादा बच्चों का जन्म होता है। माँ बाप भी बच्चे को स्वीकार कर लेते हैं क्योंकि उन्हें पता ही नही होता कि उनका बच्चा कैसा दिखाई देता है।
                                                                 source- google images

इसी उलझन में यह पाया गया कि विश्व में प्रत्येक दिन लगभग 12 बच्चे दुसरे माँ-बाप को दे दिए जाते हैं। यह गलती ना हो इसके लिए अब बच्चे के हाथ में माता-पिता के नाम की एक चिट भी लगाईं जाने लगी है।

10. कैंडी क्रश का पागलपन: 

कैंडी क्रश नामक गेम आपने खेला हो या ना खेला हो लेकिन आपने इसका नाम अवश्य सूना होगा। फेसबुक पर इस गेम के आने वाले रिक्वेस्ट से लगभग सभी फेसबुक उपयोगकर्ता परेशान रहते हैं। लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि वर्तमान में भारत में कैंडी क्रश खेलने वाले लोगों की संख्या कनाडा की कुल जनसँख्या से भी ज्यादा है।

देश दुनिया के साथ साथ पढ़िए नीमकाथाना की हर बड़ी खबर केवल नीमकाथानान्यूज़.इन पर। 
हम लाये हैं आपके नीमकाथाना शहर की एकमात्र लाइव न्यूज़ वेबसाइट जो आपको रखे अप टू डेट।

Tags

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !