वरिष्ठ पत्रकार जुगल किशोर के मातृ शोक पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने व्यक्त की संवेदना

0
पिलानी में चल रही बैठक, प्रदेशभर से पहुंच रहे शोकाकुल जन

नीमकाथाना। वरिष्ठ पत्रकार जुगल किशोर की माताजी नर्बदा देवी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट कीं।
12 जनवरी को हुआ था निधन

उल्लेखनीय है कि नर्बदा देवी का निधन 12 जनवरी 2026 को हो गया था। वे 89 वर्ष की थीं और लंबे समय से वृद्धावस्था जनित रोगों से पीड़ित थीं। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई।

ओम बिरला ने परिवार को दी संबल की कामना

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें।

सादगी और संस्कारों से परिपूर्ण था जीवन

वरिष्ठ पत्रकार जुगल किशोर और उनके पुत्रों ने नम आंखों से अपनी माताजी को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सादगी, धार्मिक आस्था और सामाजिक मूल्यों से ओत-प्रोत रहा। वे समाज में एक सरल, सौम्य और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती थीं। उनके संस्कार और जीवन मूल्य परिवार और समाज के लिए मार्गदर्शक रहे हैं।

पिलानी में नियमित बैठक, उमड़ रहा जनसैलाब

दिवंगत के पश्चात परिजनों की नियमित बैठक पैतृक गांव पिलानी में आयोजित की जा रही है। इस दौरान झुंझुनू, सीकर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
नर्बदा देवी का निधन न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय सामाजिक क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)
विज्ञापन


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !