भगवान जगन्नाथ निकले नगर भ्रमण! 21 फीट ऊंचे 18 फीट लंबे रथ को खींचने छूने की होड़ लगी, बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा महारानी भी साथ रही, यात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया

Jkpublisher
0
नीमकाथाना: जोशी कॉलोनी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर से बुधवार दोपहर बाद उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले और भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं में भगवान का रथ खींचने छूने की होड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने 21 फीट ऊंचे रथ को हाथों से खींचकर भगवान के प्रति आस्था प्रकट की। यात्रा भूदोली रोड़ से होते हुए खेतड़ी मोड़, अस्पताल, कपिल मंडी, सुभाष मंडी होते हुए जोशी कॉलोनी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंची।
18 फीट लंबे, 21 फीट ऊंचे रथ में नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ
रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की जगन्नाथ पुरी से लाई हुई दो-दो फीट की काष्ठ प्रतिमाओं को 18 फीट लंबे और 21 फीट ऊंचे रथ में विराजित कर नगर के मुख्य मार्गों में यात्रा निकाली। यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में हर कोई भक्त भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते हुए नजर आए। शाम को भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए युवा पारंपरिक धोती कुर्ता की वेशभूषा में पहुंचे। महिलाएं भी बड़ी तादाद में शामिल हुईं। 
जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, भक्तों की हुई मान मनुहार
वही शहर प्रमुख बाजारों में जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर भक्तों ने जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा में कई जगहों पर पुष्प वर्षा की गई। लोगो की ओर से मुख्य मार्ग पर भक्तों की सेवा के लिए जूस, आइसक्रीम, चॉकलेट, शर्बत, पानी व नाश्ते सहित कई व्यवस्थाएं की गई और भक्तों की मनुहार की गई।
इन जगहों के शामिल हुए भक्त
रथ यात्रा में इस्कॉन जयपुर, मुंबई, कोटा, वृंदावन, सीकर, चौमूं, श्रीमाधोपुर और गोविंदगढ़ के भक्त नृत्य एवं संकीर्तन करते हुए शामिल हुए। 

ये रहे मौजूद 
इस दौरान विधायक सुरेश मोदी, पूर्व राज्यमंत्री प्रेम सिंह बाजोर, डॉ आरएस जाखड़, विष्णु चेतानी, रघुवीर सिंह तंवर, संजय संघी, महेंद्र, पालिकाध्यक्ष सरिता दीवान, उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया, रावत सिंह राणा, सत्यनारायण जोशी, कैलाश शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !