जवान मुकेश सिंह को नम आंखों से दी विदाई, 13 वर्षीय बेटे आर्यन ने पिता को दी मुखाग्नि

0
नीमकाथाना: निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर आगरी की ढाणी डाबला के जवान मुकेश सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवान के सम्मान में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। तिरंगा यात्रा गणेश्वर, आगरी के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई। ग्रामीण व महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
13 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
जवान मुकेश सिंह के निधन पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुष्पांजलि अर्पित की गई। जवान के 13 साल के बेटे आर्यन ने पिता को मुखाग्नि दी। 

परिजनों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल
जवान के निधन पर परिवार के लोगों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में सन्नाटा छा गया।
जवान 2002 में हुए थे सेना में भर्ती
बता दें गणेश्वर की आगरा की ढाणी के रहने वाले मुकेश सिंह 2002 में 14 राजरीफ बटालियन आर्मी में भर्ती हुए थे। वे पठानकोट केंट एरिया में तैनात थे। पहले ही वे छुट्टी काट कर अपने गांव से ड्यूटी के लिए गए थे। 

बीमारी के चलते हुआ निधन
जानकारी के मुताबिक जवान की अचानक तबीयत खराब हो जाने से उन्हें पठानकोट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें चंडीगढ़ के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि मुकेश सिंह के गंभीर बीमारी सामने आई। जिसके चलते मुकेश सिंह का दो बार डॉक्टरों में सफल ऑपरेशन किया। लेकिन शुक्रवार देर रात को मुकेश सिंह की तबीयत ज्यादा खराब होने से उनका निधन हो गया।

ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा नेता रघुवीर सिंह भूदोली, वीरांगना कविता सामोता, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजोर, बसपा नेता राजेश भाईडा, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, बटालियन के मेजर शिवपाल सहित लोगों ने पुष्प चक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

विज्ञापन  के लिए संपर्क करें- 9079171692
विज्ञापन: यदुवंशी मोटर्स पाटन

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !