शहर में हिंदू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया, कई जगहों पर हुए कार्यक्रम, पहल ग्रुप ने 2 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए

Sonu Roy
0
नीमकाथाना: शनिवार को भारतीय नव वर्ष 2079 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में पूरे दिन शहनाई वादन किया। शाम को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें शहर वासियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पहल ग्रुप की अध्यक्ष सीमा मित्तल के नेतृत्व में सदस्यों ने दीप प्रज्वलन की जिम्मेदारी संभाली। जहां उन्होंने 2000 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए।
नीमकाथाना राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के ज्योतिष शास्त्र के व्याख्याता पंडित कौशल दत्त शर्मा ने बताया कि आज का दिन हमारी संस्कृति गरिमा और राष्ट्रीय गौरव का जागृत रूप है नव स्फूर्ति का दिन है यह भारत में प्रचलित सभी संतों का प्रारंभ दिन है महाराजा विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रमणकारियों पर पूर्ण विजय प्राप्त की थी। वही प्रतिपक्ष नेता महेंद्र गोयल ने बताया कि नवसंवत भारत की प्रकृति से जुड़ा हुआ है भारत की संस्कृति में व्रत व त्यौहार की गणना भी इसी के अनुसार की जाती है शिक्षण संस्थानों के सत्र भी इसी क्रम में परिचालित होते हैं। भाजपा नेता प्रमोद बाजोर ने बताया कि भगवान श्रीराम का राज्य अभिषेक आज के दिन ही हुआ था आज दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम रखा गया। इसी के साथ संगीत में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इधर, शाहपुरा रोड कांग्रेस कार्यालय में मां भगवती के चेत्र नवरात्र को लेकर मां की चौकी का आयोजन किया गया। विधि विधान से पूजा करने के बाद कीर्तन शुरू किया गया। भजन गायक सुरजीत सिंह विनय कालरा ने माता की महिमा का गुणगान किया। 

इस दौरान विधायक सुरेश मोदी ने आशीर्वाद लिया। वार्ड नंबर 1 में कॉलोनी वासियों ने शाम को भगवा ध्वज यात्रा का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर गणेश खड़का वाला नरेश नितिन हरफूल महेंद्र मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !