कुएं मिला महिला पुरुष का शव, पुलिस के लिए शिनाख्त बड़ी चुनौती

Jkpublisher
0


नीमकाथाना। पाटन थाना इलाके के रायपुर गांव के एक कुएं में एक महिला व पुरुष का शव मिलने का मामला सामने आया हैं। जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों के शवों को पाटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रायपुर गांव में बस स्टैंड से सुबह एक कुएं से बदबू आने पर ग्रामीणों ने उसमें देखा। जहां उन्हें शव तैरता दिखाई दिया। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा गई। सूचना पर पाटन पुलिस व डीएसपी गिरधारीलाल शर्मा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बदबू आने से लगा पता, जेसीबी की सहायता से निकाला बाहर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायपुर बस स्टैंड के पास कुएं में बदबू आने से मामले का पता चला। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो उसमें दो शव तेर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। शव करीब 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा हैं। 


सलवार व सैंडल से महिला की पहचान
महिला का शव पुराना होने पर काफी हद तक खराब हो चुका था। जिसे कुएं से बाहर निकालते ही वह टुकड़ों में बंट गया। सलवार व सैंडल से ही शव महिला होने का अनुमान लगाया जा सका। वही, पुरुष का शव भी फूलने के साथ काफी बदबूदार हो गया था। जिसके शरीर पर केवल एक जींस मौजूद थी। दोनों शवों की शिनाख्त पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हो गई।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !