महाशिवरात्रि! भगवान शिव को रिझाने के लिए शहर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Jkpublisher
0


नीमकाथाना। महादेव की महाशिवरात्रि आज कई शुभ संयोगों के बीच मनाई गई। भगवान शिव को रिझाने के लिए शहर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बालेश्वर धाम में भगवान शिव के भव्य श्रृंगार के साथ मंगलवार को मंदिर में हर-हर महादेव के मंत्रों के साथ शिव का जलाभिषेक गुलर के पेड़ की जड़ों से निकलने वाली पवित्र जल धारा से कर शिवरात्रि मनाई गई। इस दौरान मेले का आयोजन भी हुआ। जिसमे हजारों की संख्या में लोग जुटे। पार्किंग की अलग से व्यवस्था होने से यातायात की सुगम व्यवस्था रही। शिवरात्रि पर मंगलवार को दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने बिल पत्र, भांग, जल, बेर, गाजर, धतूरा व पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक किया। बालेश्वर धाम में पूर्व संध्या को भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कल खप्पर पूजन किया जाएगा। 
शिव मंदिरों में मंगलवार को शिव पुराण के भी पाठ किए गए। शिवरात्रि पर लोगों ने दिनभर व्रत रखा। शाम को व्रत खोला। इस दौरान घरों में गाजर का हलवा सहित कई प्रकार के अल्पहार बनाए गए। शाम को मंदिरों में महाआरती की गई। इस दौरान शाम के समय भक्तों की कतार लगी रही। मंदिरों को फूलों से सजाया गया। शहर में शिवरात्रि पर्व पर बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !