नीमकाथाना। बार काउंसलिंग के पूर्व वाइस चेयरमैन एडवोकेट रामजीलाल गुर्जर व उनके साथियों ने गुरुवार को जयपुर सचिवालय पहुंचकर महादेव सिंह खंडेला किसान आयोग का अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए गुलदस्ता भेंट किया।
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बार एसोसिएशन ने महादेव सिंह खंडेला को किसान आयोग का अध्यक्ष चुनने पर बधाई दी।
राजस्थान में 10 फरवरी को गहलोत सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति की। महादेव सिंह खंडेला निर्दलीय विधायक हैं। इन्हें किसान आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
पिछले 3 साल से राजनीतिक नियुक्तियां अटकी पड़ी थी। गहलोत सरकार ने सियासी समीकरण साधते हुए 44 बोर्ड, निगम और आयोग में 11 वरिष्ठ विधायको, चार पूर्व विधायक, दो पूर्व सांसदों सहित कुल 58 नेताओं को नियुक्ति दी गई।




