प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु को लेकर भाजपा ने किया महायज्ञ

Jkpublisher
0

 नीमकाथाना। वार्ड नं 07 स्थित श्याम मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने महामृत्युंजय यज्ञ किया। यह यज्ञ पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की लम्बी उम्र की कामना की गई।

वीडियो देखें
 


कार्यक्रम में सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा हरिराम रणवा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यज्ञ आहुति डाली और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि जिस तरह से पंजाब में देश के प्रधानमंत्री के साथ उनकी सुरक्षा में चूक हुई है बड़ी निंदनीय हैं। पूरे मामले में जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता दौलतराम गोयल, पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, भाजपाानेता प्रमोद बाजोर,  जुगल किशोर, संजय संघी, जेपी लोढ़ा, दीपक महाजन, मन्नालाल सैनी, महेंद्र गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !