3 करोड़ की लागत से 6 माह में बनेगा गरीब, बेघर, वृद्ध लोगों के लिए अपना घर

0
नीमकाथाना(मनीष टांक) इलाके के रीछकाली ढाणी में शनिवार को कपिल मोदी फाउंडेशन द्वारा आश्रम का विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन विधायक सुरेश मोदी,भाजपा नेता दौलत राम गोयल,पूर्व पालिका अध्य्क्ष केशव देव मोदी,समाज सेवी करण सिंह बोपिया,पार्षद संजीव मोदी मौजूद रहे। कपिल मोदी फाउंडेशन के संजीव मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 3 करोड़ की लागत से 6 माह में आश्रम का निर्माण होगा।
 आश्रम में बेघर, बेसहारा उत्पीड़ित,असहाय, मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार, घायल, संक्रमित, और वृद्ध व्यक्तियों के लिये बनाया जाएगा। जिसका संचालन "मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था" भरतपुर द्वारा किया जायेगा।
डॉ ब्रजमोहन भारद्वाज ने बताया कि अपना घर संस्था के 9 राज्यो में 47 आश्रम है।यह 48 वा आश्रम है ।इसमें करीब 100 लोगो के रहने की सुविधा रहेगी। आश्रम की सबसे बड़ी बाद यह कि आश्रम में किसी प्रकार का चंदा नही लिया जाता।आश्रम में रोजना का खर्चा करीब साढ़े 8 लाख रुपये है।इस दौरान भजपा नेता विष्नु चेतानी मोदी परिवार की इस कार्य को लेकर सराहना की और कहा कि अब आसपास के बेसहारा लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान सुमित मोदी,पालिका उपाध्यक्ष महेश मेंगोतिया,पुर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !