नीमकाथाना। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर चल रहे निरंतरता में कलम बंद असहयोग आंदोलन के तहत ग्राम विकास अधिकारी संघ ने पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी अपनी मांगों के संबंध में 3 वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहा है लेकिन शासन एवं सरकार के उपेक्षात्मक एवं दमनकारी रवैया से तृस्त होकर ग्राम विकास अधिकारी संघ ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार सरकार द्वारा जब तक मांगे नहीं मानी जाती है तब तक समस्त ग्राम विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहकर पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रशासन गांवों के संग अभियान सहित सरकार के किसी भी गतिविधि एवं कार्य में भाग नहीं लेंगे एवं प्रशासन व सरकार का पूर्ण असहयोग करेंगे। धरने में
जिलाध्यक्ष महादेव सिंह काजला, ब्लॉक मंत्री अरविंद कुमावत, सुनीता देवी, शंकरलाल भंवरिया, किशन लाल शर्मा, सुरेश शर्मा, राहुल शर्मा, हरबकसा राम बराला, मनोज शर्मा, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।