आंगनबाड़ी केंद्र रतननगर में बेटी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Jkpublisher
0


नीमकाथाना। आंगनबाड़ी केन्द्र रतन नगर में एक विशाल बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश मोदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटन पूर्व प्रधान कान्ता प्रसाद शर्मा ने की। सीडीपीओ संजय चेतानी ने बताया कि पाँच नवजात बेटियों - प्रिशा, गरिमा, दिव्या, काव्या एवं मायरा का जन्मोत्सव मनाया गया, इस अवसर पर केक काटा गया। परम्परागत रूप से बेटों के जन्म पर बजाई जाने वाली काँसे की थाली बजाई गई तथा बधाई के मंगल गीत गाये। सभी नवजात कन्याओं ओर उनकी माताओं को उपहार भेंट किये गये। मोदी ने अलग से प्रत्येक बेटी का पाँच-पाँच सौ रूपये नकद भेट किये। क्षेत्र में वेदान्ता समूह द्वारा गोद लिए गये नन्दघरों के सम्बन्ध में हुमाना संस्था के विनोद कुमार ने जानकारी दी। इस अवसर पर वेदान्ता द्वारा सभी 50 नन्दघरों को वाटर प्यूरीफायर भेट किये तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पाँच नव चयनित सहायिकाओं को कार्यादेश भी विधायक मोदी के कर कमलों से प्रदान किये गये।
कार्यक्रम को पाटन पंचायत समिति की विकास अधिकारी रेखा रानी व्यास व पूर्व प्रधान कान्ता प्रसाद शर्मा ने भी सम्बोधित करते हुए समाज से लैंगिक भेदभाव हटाने का आह्वान किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र रतन नगर की मधु शर्मा, महिला पर्यवेक्षक विमला वर्मा, मधुबाला यादव, सुनिता, हितेश, हुमाना संस्था के योगेश व उनकी टीम, सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली ममता वर्मा, पायल गोयल आदि को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !