चक्का जाम@ किसान संयुक्त मोर्चे के प्रदेशव्यापी आव्हान पर अलग अलग जगहों पर चक्का जाम किया, काले कानूनों को वापस लेने की मांग

Jkpublisher
0
नीमकाथाना। उपखंड क्षेत्र में किसान संयुक्त मोर्चा के प्रदेश व्यापी आह्वान पर अलग-अलग जगह चक्का जाम किया गया। जिसमे सिरोही बाईपास, चला टोल टैक्स के पास एवं पाटन में किसान संगठनों ने किसान आंदोलन के समर्थन में चक्का जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर किसान संगठनों से समझाइश का प्रयास किया लेकिन किसान संगठन अपनी बात पर अड़े रहे। चक्का जाम से दोनों तरफ सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पूर्व सरपंच वीरेंद्र यादव, मनीराम लांबा, भगवान सहाय कस्वा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र महरानियां, सुरेश काजला, मनीष कुड़ी, सरजीत, आशीष लील सहित सैकड़ों की संख्या में संगठनों व कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !