भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का शहीद स्थल पर किया स्वागत, कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल

Jkpublisher
0
नीमकाथाना। खेतड़ी रोड स्थित शहीद होशियार सिंह सामोता की प्रतिमा स्थल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत किया गया। सतीश पुनिया झुंझनु के मेहाड़ा में शहीद मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद नीमकाथाना में उनका पहला आगमन था। समस्त कार्यकर्ताओं ने पूनिया का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं शहीद वीरांगना कविता सामोता ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।पूनिया ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। किसानों के ऋण माफी का वादा कागजों में दफन हो गया।निकाय चुनावों में कॉंग्रेस को करारी हार मिली ओर चार उपचुनाव भी भाजपा जीतने जा रही है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर, हरिराम रणवा, जिलाध्यक्ष इंद्रा चोधरी, विष्णु चेतानी, नरेंद्र सिंह शेखावत, दौलतराम गोयल, जयप्रकाश लोढ़ा, संतोष गुर्जर सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !