नीमकाथाना। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बलवीर खैरवा ने बताया कि जल्द ही विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जिसमें नीमकाथाना व पाटन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए 15 सदस्यों की विधानसभा कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। इसके साथ साथ सम्पूर्ण विधानसभा की सभी पंचायतों पर पंचायत अध्यक्ष सहित पांच सदस्यों की टीम का गठन करते हुए भाजपा की केंद्र सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुचाने व वर्तमान राजस्थान सरकार व नीमकाथाना विधायक महोदय द्वारा किये गए जन कल्याणकारी कार्यों को घर घर लोगों तक पहुँचने का अभियान चलाया जाएगा।