आस्था जन कल्याण सेवा समिति ने नगरपालिका अधिकारियों व सफाईकर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करवाएं

Jkpublisher
0
नीमकाथाना@शहर में कोरोना से जंग लड़ रहे नगरपालिका सफाईकर्मियों के विशिष्ठ सम्मान को लेकर आज आस्था जन कल्याण सेवा समिति नीमकाथाना ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सलीम खान को 200 सेनेटाइजर की बोतल व 200 कपड़े के मास्क प्रदान किए। वहीं समिति ने ईओ सलीम खान, एक्स ई एन मनीष सिंह, जीतू जाखड़ आदि का भी सम्मान किया।
संरक्षक रामजीलाल चनानिया ने बताया है कि समिति द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है जिसमें पूर्व में बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय चेतानी को महिला कार्यकर्ताओं के लिए 200 सेनेटाइजर व 500 मास्क उपलब्ध करवाए थे। क्षेत्र के सभी पत्रकारों का भी सम्मान किया गया था। अगले चरण में पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष जुगलकिशोर, संरक्षक रामजीलाल चनानिया, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मीणा, कोषाध्यक्ष फिरोज खान, पूर्व बैंक मैनेजर प्रहलाद महरानियां, अशोक जोगी, हनी जेफ व आयुष आलडिया आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !