नगर निकाय चुनाव- नीमकाथाना में विकास मंच ने भाजपा से किया गंठबंधन

Jkpublisher

26 वार्डो में भाजपा व 9 वार्डो में विकास मंच के प्रत्याशी आजामाएगें अपना भविष्य
खंडेलवाल कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ

नीमकाथाना@छावनी रोड़ स्थित खंडेलवाल कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में खंडेलवाल ने पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर का साफा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
बाजौर ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाऐं देकर आने वाले नगरपालिका चुनावों में पूर्ण भागीदारी निभाने के लिए आग्रह किया। वहीं खंडेलवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत पांच सालों में कांग्रेस का पालिका में बोर्ड था। जिसमें पालिकाध्यक्ष त्रिलोक दीवान पर दुव्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का काम किया हैं।
वहीं खंडेलवाल ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा से गठबंधन करने फैसला लिया। जिसपर एक राय होकर नगर निकाय चुनावों में विकास मंच का भाजपा से गठबंधन तय हुआ। जिसमें बाजौर ने कहा कि नगरपालिका चुनावों में 26 वार्डो में भाजपा अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी वहीं खंडेलवाल के विकास मंच से 9 वार्डो में प्रत्याशी अपना दांव आजामाएगें।
वहीं रालोपा से राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनीष चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनावों में एक साथ होकर भाजपा व विकास मंच के प्रत्याशियों से पक्ष में सहयोग करने को कहा। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी, महेन्द्र गोयल, जेपी लोढा, बृहम्दत मोदी, मन्नालाल सैनी, भाजपा ओबीसी मौर्चा जिलाध्यक्ष सांवलराम यादव, सतीश शर्मा, जर्नादन मिश्रा, दिनेश कुमावत, सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !