संघर्ष समिति ने नगरपालिका में काले झंडे दिखाकर विरोध जताया

Jkpublisher
नीमकाथाना@संघर्ष समिति यज्ञ कर क्रमिक अनशन शुरु किया। संघर्ष समिति की मांग है कि वर्ष 2016 में खेतडी मोड से भावरियो की ढाणी, कपिल हॉस्पिटल से खेतडी मोड चौराहे तक गैर कानुनी रुप की गई तोड फोड में पीडित परिवारो को मुवाअजा मिले एवं बल पुर्वक की गई तोड फोड के जिम्मदारो को सजा दिलवाई जाये। क्रमिक अनशन पर कालुराम रेगर, शिव भगवान जांगिड, सुनिल शर्मा, ग्यारसी लाल, प्रदीप शर्मा बैठे। संघर्ष समिति संयोजक सावंलराम यादव ने बताया कि पुर्व में निधारित समय के अनुसार संघर्ष स्थल पर सभा को संबोधित करने के बाद संघर्ष स्थल से नगरपालिका तक काले झण्डे लेकर जुलुस निकाला गया। नगरपालिका के अन्दर नारेबाजी की गई। नगरपालिका अध्यक्ष समय से पहले ही चले गये थे। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी ने मिलकर वार्ता की और पुर्व में संघर्ष समिति द्वारा तोड़ फोड़ की कार्यवाही किसके आदेश से कार्यवाही की गई अतिक्रमण हटाने से समन्धित समस्त फाइल की समस्त आदेश ,निर्देश ,सूचना के नोटिस ओर जो भी प्रक्रिया अपनाई गई उसकी समस्त पत्रावली की फोटो कॉपी मांगी गई थी।
अधिशाषी अधिकारी ने आश्वासन दिया है के जल्द ही संघर्ष समिति को उपलब्ध करवाई जायेगी। अधिशाषी अधिकारी से पीड़ितों को मुवायजा देने की प्रक्रिया पर भी वार्ता की अधिशाषी अधिकारी से संयोजक के नेतृत्व में सांवर मल शर्मा, रामावतार चेतानी एवं रोहिताश नटवाड़िया का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता कर पीड़ितों को न्याय के विकल्पों पर विचार विमर्श किया जाएगा। संघर्ष समिति की मांग जब तक पुरी नही हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वही गेट नं 76 के नीचे डबल अंडर पास को चालु करवाने के लिए स्वायत शासन विभाग द्वारा नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को दो अखबारो में खबर का प्रकाशन करवाना था जो उनहोने अभी तक नही करवाया जिसके लिए भी वार्ता की गई। अधिशाषी अधिकारी ने जल्द ही अखबारो में प्रकाशित करवाने का आवश्वासन दिया है। इस मौके पर रोहिताश नटवाडिया, सतीश शर्मा, नवीन शर्मा, दिनेश कुमावत, सुशील शर्मा, रामावतार चेतानी, शिम्भु शेखावत, रणवीर सिंह, लखन सैन, विनोद कंसल, रिंकु सैनी, महेन्द्र सोनी, जितेन्द्र कुमावत, भुवनेश शर्मा, सांवर मल शर्मा सहित सैकडो लोग मौजुद रहे।

Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !