जोलड़ा जोहड़ा दशहरा मैदान में 52 वीं बार बुराई का हुआ अंत, भगवान राम का किया राजतिलक

Jkpublisher
नीमकाथाना- जोलड़ा जोहड़ा दशहरा मैदान में 52 वी बार रावण का दहन किया गया है। इस मोके पर 60 फीट का सुरक्षा घेरा बनाकर प्रशासन ने माकूल व्यवस्था की। दशहरा मैदान भीड से खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश मोदी का स्वागत आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शंभू दयाल हलवाई ने किया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल लक्ष्मण हलवाई, अशोक कश्मीरी, रामजी लाल अग्रवाल, मदनलाल राजोरिया, कैलाश राजोरिया ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है इसीलिए इस पर्व को हम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। इस मौके पर की गई शानदार आतिशबाजी को देखकर लोगों ने जमकर तालियां बजाई। राम के प्रतीकात्मक स्वरूप का तिलकार्चन किया।
अग्निबाण से रावण का वध किया। इसके बाद भरत मिलाप हुआ। राम का विजय जुलुस निकला गया जो खेतड़ी मोड़ से  शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई रामलीला मैदान पहुंचा। रामलीला मैदान में राम का विश्वामित्र ने लगा कर राजतिलक किया। उसके बाद शहर के गणमान्य नागरिकों ने तिलक लगाकर राम को भेंट दी। वहीं दशहरे मैदान में आदर्श बाल रामलीला व छावनी स्थित रामलीला का गांवड़ी मोड़ पर भी रावण का पुतला जलाया गया।
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !