जिला कलेक्टर ने नीमकाथाना के 35 वार्डो में निकाली लॉटरी

Jkpublisher
नीमकाथाना-नगर परिषद सीकर व नगर पालिका नीमकाथाना, खाटूश्यामजी के वार्डों के लिए लॉटरी निकाली गई। जिला कलेक्टर सी.आर.मीना की अध्यक्षता मे वार्ड वार आंवटन अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला व पुरूष जनरल वर्ग के लिए लॉटरी आरक्षण की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने बताया कि नगर पालिका नीमकाथाना में कुल 35 वार्ड है जिसमें से अनुसूचित जाति के आरक्षित 6, जनजाति के 2 अन्य पिछड़ा वर्ग के 7, सामान्य वर्ग के 20 वार्ड है। उन्होंने बताया कि वार्ड नं. एक अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं. 2 सामान्य महिला, वार्ड नं. 3 सामान्य, वार्ड नं. 4 सामान्य महिला, वार्ड नं. 5 सामान्य, वार्ड नं. 6 अनुसूचित जनजाति महिला,  वार्ड नं. 7,8 सामान्य, वार्ड नं. 9 में अन्य पिछड़ा वर्ग , वार्ड नं. 10 में सामान्य, वार्ड नं. 11 में अनुसूचित जाति महिला,वार्ड नं. 12 में सामान्य महिला,वार्ड नं. में 13 सामान्य, वार्ड नं.14 में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं. 15 में अन्य पिछड़ावर्ग महिला, वार्ड नं. 16 में सामान्य, वार्ड नं. 17 में अनुसूचित जनजाति, वार्ड नं. 18,19 में सामान्य, वार्ड नं. 20 में अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 21, 22 में अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं. 23 में अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 24, 25 में सामान्य, वार्ड नं. 26 में सामान्य महिला, वार्ड नं. 27 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं. 28,29 में सामान्य महिला, वार्ड नं. 30,31 में  सामान्य, वार्ड नं. 32 में सामान्य महिला, वार्ड नं. 33, 34 में अनुसूचित जाति, वार्ड नं. 35 में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है। एडीएम जयप्रकाश, एसडीएम अंजू शर्मा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !