खेल प्रतिभा का सम्मान करना भूला प्रशासन, ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

Jkpublisher
नीमकाथाना-उपखंड में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में उपखंड प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। प्रशासन के द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों की बंदरबांट में गोड़ावास की खेल प्रतिभा आयुषी चौधरी को नजर अंदाज कर दिया गया। आयुषी चौधरी ने कुछ माह पूर्व ही नेशनल वुड़बाॅल स्पर्धा में राजस्थान की अंड़र-19 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेड़ल जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया था।
फाइल फोटो
आयुषी के मेड़ल जीतकर आने पर ग्रामीणों ने विजयी जुलूस निकालकर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया था। तत्कालीन केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने भी आयुषी को फोन पर शुभकामनाये भेजी थी। आयुषी का कहना कि उन्हें खेलों से लगाव है और उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित नहीं किए जाने से उन्हें कोई फर्क नही पड़ता। अगले साल आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए आयुषी प्रयासरत है। वहीं आयुषी के पिता राजेश कुमार मंगावा ने प्रशासन के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को नजर अंदाज कर अपने ही चहेतों को सम्मान दिया है जो निंदनीय है।
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !