पालिकाध्यक्ष सहित छः उद्योगपतियों के आयकर विभाग की सर्च कार्यवाही दूसरे दिन भी जारी

Jkpublisher
बेनामी संपति सहित कई करोड़ों का हो सकता हैं खुलासा
नीमकाथाना-आयकर विभाग की टीम ने बड़े उधोगपतियों के घर व फेक्ट्रियों में पहुॅचकर छापे की कार्यवाही दूसरे दिन भी जारी रही। जानकारी के अनुसार दूसरे दिन भी 164 गाड़ियों के काफिलों के साथ करीब 400 अधिकारियों ने छः बड़े उद्योगपतियों के फैक्ट्री, मकानात एवं पाटन क्षेत्र में के्रशर प्लाॅंटो के साथ माईंसों पर छापे मार कार्यवाही जारी रही। 
       

कै्रशर प्लाॅट एवं औधोगिक क्षेत्र में सभी फैक्ट्रियों के हजारों मजदूर एवं कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई। क्षेत्र में पूरे दिन जनचर्चाओं का बाजार गरमाया रहा। छापेमार कार्यवाही सभी उद्योगपति नगरपालिका क्षेत्र के वर्षाे से राजनैतिक में भी अग्रणीय पंक्ति में रहे हैं। वर्तमान में नगरपालिका अध्यक्ष त्रिलोकचंद दीवान जो पूर्व में भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर रह चुका।
        

वहीं महेश मेगोतिया भी नपा में उपाध्यक्ष पद पर काबिज रह चुका व पत्नी भी अध्यक्ष पद पर रह चुकी एवं पिता भी कई बार अध्यक्ष पद पर काबिज रहे चुके थे। गोयल परिवार से महेन्द्र गोयल वर्तमान नगरपालिका के भाजपा से प्रतिपक्ष नेता की भूमिका निभा रहे हैं पूर्व में स्वयं पार्षद एवं पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं। वहीं दौलतराम गोयल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की गिनती में आते हैं। क्षेत्र में जनचर्चा को लेकर लोगों ने बताया कि उक्त सभी उद्योगपतियों ने राजनैतिक आड़ में नियमकानून ताक में रखकर कपिल मंडी, सुभाष मण्डी सहित पालिका क्षेत्र, खनन क्षेत्र में बैनामी संपति खरीदकर अवैध संपति जुटा रखी हैं जिनका आंकलन कई करोड़ों में हैं। 

   

आगामी नगरपालिका चुनावों में उक्त सभी उद्योगपति भाजपा एवं कांग्रेस व बागी बनकर नगरपालिका में प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर बताया कि हमारा सर्च अभियान सुचारू रूप से जारी हैं। हमारी टीम उक्त छः उद्योगपतियों के फैक्ट्री, माईंस सहित कई दर्जनभर ठिकानों पर कार्यवाही की जा रही हैं। पूरी जानकारी हमारे उच्च अधिकारियों द्वारा खुलासा किया जावेगा।
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !