नीमकाथाना- भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के निर्देशानुसार व पर्यवेक्षक फूलचंद कुमावत की उपस्तिथि में सीकर जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी की अनुसंशा पर गठन किया गया।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiRsdOoec9tAYqfEsrqLrgEUuLDYXlpzkZkLuiGis3D6dF7X6eQoSfftC12KnJVkiBH9rlA0AfXVcbKL1GouMPgwUifzldXlxsN93ICIVAqFrJAfscWJpInDnHPS46a2ntw-yjJdtm5-Q/s400/IMG-20190521-WA0030.jpg) |
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सांवलराम यादव ने नियुक्ति दी। |
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सांवलराम यादव ने जिला उपाध्यक्ष पद पर गोविंदपुरा निवासी कालूराम योगी, श्रवण कुमार धाबाई सीकर व झाबर सिंह खीचड़ सीकर, जिला महामंत्री पद पर सुरेश कुमार सोनी, कैलाश कुमावत एवं गुलाब चंद को नियुक्त किया गया है। यादव ने सभी को बधाईयां देकर मिलजुल कर ओबीसी मोर्चा को मजबूती प्रदान कर भाजपा को मजबूत करने का आव्हान किया है।