आयुषी ने राष्ट्रीय वुड़बाल प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Jkpublisher
0

नीमकाथाना- निकटवृति ग्राम गोड़ावास की आयुषी चैधरी ने 64वीं नेशनल वुड़बाल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता पंजाब के फिरोजपुर में 28 जनवरी से आयोजित हुई। चोधरी वरदा स्मार्ट स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा है। आयुषी के कोच शकील अहमद से रजत पदक जीतने की सूचना मिलते ही गांव वालों ने शानदार आतिशबाजी कर तथा मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। 
आयुषी चोधरी ने 64वीं नेशनल वुड़बाल प्रतियोगिता में रजत पदक हांसिल किया।
गुरूवार को आयुषी के नीमकाथाना पहुंचने पर कई जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। स्कूल प्राचार्य गोपाल जांगिड़ ने बताया कि आयुषी स्कूल की सभी शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सदा अव्वल रहती है। रजत पदक जीतने से पहले आयुषी को दो बार चितौड़गढ में प्रशिक्षण भी दिया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने पर कई सामाजिक संगठनों तथा अनेक गणमान्य लोगों ने फोन पर आयुषी को बधाई दी है। आयुषी के पिता राजेश कुमार मंगावा भी समाजसेवा के क्षेत्र में कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चूके है।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !