नीमकाथाना न्यूज़- निकटवर्ती सिरोही कस्बे में शुक्रवार को एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 35 वर्षीय कालूराम मीणा था। वह वार्ड पांच का निवासी था। पुलिस के मुताबिक कालूराम घर पर अकेला था। उसकी पत्नी खेत में अपनी सास से मिलने गई हुई थी। वहीं दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। पीछे से उसने फांसी लगा ली।
दोपहर को पत्नी घर लौटी तो कालू दिखाई नहीं दिया। उसने कमरे को देखा तो वह फांसी पर लटक रहा था। उसका शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और कालू को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। कालू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में परिजनों से जानकारी ली। छह महीने पहले कालू के भाई की हादसे में मौत हो गई थी।

Tags:
Neemkathana News