लंबे समय से अटकी पड़ी एलडीसी, ग्राम सेवक, पंचायत राज विभाग व आरएएस की भर्ती पर सरकार ने आगे की प्रक्रिया चालू कर दी है। यह बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। काफी टाइम से सरकारी नौकरी की आस लगाए लाखों बेरोजगार युवाओं को इस महीने के अंत तक सरकारी नौकरी की सौगात मिल सकती है। सरकार विभिन्न विभागों के अंदर अटकी भर्तियों को पूरी करने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार इसी में महीने करीब 35 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया को पूरी कर लिया जाएगा। सबसे ज्यादा नियुक्तियां पंचायतीराज विभाग में होगी। ज्ञातव्य है कि ग्राम सेवक, पंचायत सहायक, एलडीसी, ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती, आरएएस के पदों पर नियुक्तियां अटकी पड़ी हैं।
लंबे समय से बेरोजगार युवा वर्ग इन भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी कराने के लिए आंदोलन भी कर रहेथे, लेकिन सरकार कोर्ट में इन भर्ती मामलों की पैरवी गंभीरता से नहीं कर रही थी। अब आगे आने वाले चुनावों में कुछ समय ही बचा है, तो ऐसे में सरकार ने इन भर्तियों पर संज्ञान लेकर इनको को पूरा करने के लिए प्रयास तेज कर दिए है। सरकार ने लंबे समय से शिक्षक भर्ती व आरएएस सहित अन्य विभागों के लिए नई भर्तियां भी नहीं निकाली गई है। इसलिए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की सरकार के इस रुख के प्रति नाराजगी बढ़ रहीथी।
जानिए, कौनसे विभाग में कितने पदों पर मिलेंगीन्युक्ति
ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013
एलडीसी ग्रेड-2 भर्ती 2013
ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा 2016
एलडीसी ग्रेड-2 भर्ती 2013
भर्ती की स्थिति : परीक्षा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इस महीने के अंत तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।
पंचायत सहायक भर्ती 2016
भर्ती की स्थिति : मई में करीब 20 हजार नियुक्ति दी जा चुकी हैं। करीब 7 हजार पदों की नियुक्ति प्रक्रिया इस महीने शुरू होगी।
रीट से ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती 2016
भर्ती की स्थिति : सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी और काउंसलिंग से नियुक्ति दिए जाने के प्रक्रिया जिला परिषदों माध्यम से शुरू कर दी गई है।
आरएएस भर्ती परीक्षा 2013
भर्ती की स्थिति : चयन के सभी चरण पूरे कर लिए गए हैं। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। नियुक्ति देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
source- google images

- विभाग : प्रारंभिक शिक्षा
- विज्ञापित पद : 20000
- नियुक्ति देनी हैं : 7000
एलडीसी ग्रेड-2 भर्ती 2013
- विभाग : पंचायतीराज विभाग
- विज्ञापित पद : 19500
- नियुक्ति देनी हैं : 9500
ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा 2016
- विभाग : पंचायतीराज विभाग
- विज्ञापित पद : 3700
- नियुक्ति देनी हैं : 3700
एलडीसी ग्रेड-2 भर्ती 2013
- विभाग : आरपीएससी
- विज्ञापित पद : 7500
- नियुक्ति देनी हैं : 7500
भर्ती की स्थिति : परीक्षा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इस महीने के अंत तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।
पंचायत सहायक भर्ती 2016
- विभाग : पंचायतीराज व शिक्षा विभाग
- विज्ञापित पद : 27000
- नियुक्ति देनी हैं : 7000
भर्ती की स्थिति : मई में करीब 20 हजार नियुक्ति दी जा चुकी हैं। करीब 7 हजार पदों की नियुक्ति प्रक्रिया इस महीने शुरू होगी।
रीट से ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती 2016
- प्रथम लेवल विज्ञापित पद : 6500
- नियुक्ति देनी हैं : 6500
भर्ती की स्थिति : सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी और काउंसलिंग से नियुक्ति दिए जाने के प्रक्रिया जिला परिषदों माध्यम से शुरू कर दी गई है।
आरएएस भर्ती परीक्षा 2013
- विभाग : आरपीएससी
- विज्ञापित पद : 700
- नियुक्ति देनी हैं : 700
भर्ती की स्थिति : चयन के सभी चरण पूरे कर लिए गए हैं। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। नियुक्ति देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
- ऐसी ही अपने क्षेत्र की ताजा ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Digital Neemkathana App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध।
0 Comments