भारत दुनिया के सबसे आलसी देशों में शामिल

0
अभी हाल ही में कैलिफोर्निया की Stanford University ने 46 देशों के करीब 7 लाख स्मार्टफोन Users के Data को मिलाकर एक नै सूचि तैयार की है। जिसके मुताबिक भारत भी दुनिया के सबसे आलसी देशों में शामिल है।

भारत दुनिया के सबसे आलसी देशों में शामिल
                                                              source- google images

इन आलसी देशों की लिस्ट में भारत का नंबर 39 वां है। भारत की बात करें तो रिसर्च के मुताबिक़ भारत के लोग औसतन एक दिन में 4 हज़ार 297 कदम ही चलते हैं। भारत में लोग पुरे पुरे दिन स्मर्टफ़ोन के चिपके रहते है। वर्कआउट और अन्य व्यायाम से दूर रहते हैं। आलस के इस चक्रव्यूह में आप एक बार फंस गये, तो वो आपको कहीं का नहीं छोड़ेगा।  आप इस बात से थोड़े से संतुष्ट हो सकते हैं कि दुनिया में 38 देश ऐसे हैं जहां के लोग भारतीय लोगों से ज़्यादा आलसी हैं।

रिसर्च के अनुसार भारतीय महिलाओं की हालत और भी ज़्यादा ख़राब है. भारत की महिलाएं... पुरुषों के मुकाबले कम चलती हैं। भारत में पुरुष एक दिन में औसतन 4 हज़ार 606 कदम चलते हैं, जबकि महिलाएं 3 हज़ार 684 कदम ही चलती हैं।

इस रिसर्च के आकड़ो के अनुसार इंडोनेशिया के लोग सबसे ज़्यादा आलसी हैं। इंडोनेशिया के लोग एक दिन में औसतन 3 हज़ार 513 कदम ही चलते हैं. इंडोनेशिया के अलावा सऊदी अरब और मलेशिया के लोग भी बहुत आलसी हैं, और उनकी हालत भारत से भी बदतर है।

चीन के नागरिक इस मामले में सबसे ज़्यादा Active हैं। ख़ासतौर पर Hong-Kong में रहने वाले लोग बहुत एक्टिव हैं। वहां के लोग एक दिन में औसतन 6 हज़ार 880 कदम चलते हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के लोग हर रोज़ 5,444 कदम चलते हैं. और Russia के लोग हर रोज़ 5,969 कदम चलते हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक एक स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना कम से कम 7 हज़ार कदम पैदल चलना चाहिए, ऐसा करके आप मोटापे, डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों से बच सकते हैं।  लेकिन भारत में ऐसा हर रोज़ करने वाले लोग बहुत कम हैं।

भारत में वर्तमान की बात करें तो 3 करोड़ लोग मोटापे के शिकार हैं। हालांकि यहां हम साफ कर दें कि ये संख्या Obesity यानी मोटापे के शिकार लोगों की है।  Overweight लोगों की संख्या इससे कहीं ज़्यादा हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है.. कि भारत की करीब आधी आबादी का वज़न... तय सीमा से ज़्यादा हो। देश में 3 करोड़ से ज़्यादा लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं और करीब 7 करोड़ लोग डायबिटीज़ के मरीज़ हैं

यानी भारत युवाओं का देश होने के साथ साथ मरीज़ों का भी देश  बनता जा रहा है। अब आप खुद सोचिए कि जिस देश के लोग इतने Unfit होंगे, वो देश आगे किस तरह से बढ़ेगा?

आपके लिए कुछ हेल्थ टिप्स 
  • 30 से 40 मिनट की Walk से डायबिटीज़ का ख़तरा करीब  35  प्रतिशत तक कम हो सकता है। 
  • रोज़ाना 30 से 60 मिनट तक पैदल चलने से हार्ट अटैक का ख़तरा 30 प्रतिशत कम किया जा सकता है।
  • दिन में 30 मिनट पैदल चलने से डिप्रेशन का खतरा 36 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। 
  • रोज़ाना कम से कम 1 घंटे की Walk से मोटापे का खतरा 50 प्रतिशत कम हो जाता है। 
  • तांबे के बर्तन का पानी पीयें
  • शरीर को नींद नहीं, आराम दें। 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !