दुनिया के अजब-गजब कानून जिन्हें पढ़ने के बाद आप रह जायेंगे हैरान

0
अगर दुनिया के अलग अलग देशो के कानूनों का अध्यन्न करे तो हर देश में कुछ ऐसे कानून नज़र आयेंगे, जो कि सुनने में बहुत ही अजीबो गरीब होते है।  जिनको सुनकर यह समझ नहीं आता कि इस क़ानून को बनाने के पीछे क्या मकसद रहा होगा। लेकिन कानून एक देश के लिए बहुत मायने रखते हैं। बगैर कानून के देश का चलना नामुमकिन है। कानून या तो किसी चली आ रही परम्परा के तौर पर लागू किये जाते हैं, या फिर देश के सामजिक मूल्यों को ध्यान में रखकर बनाये जाते है।


दुनिया के अजब-गजब कानून जिन्हें पढ़कर आप रह जायेंगे हैरान
                                                            source- google images

आज हम आपको बताएंगे की कोनसे देश में कोनसा कानून बेहद ही अजीब हैं। यह आपको सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लगा सकता है लेकिन कानून कानून होता है। और उसका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य।


आइये जानते हैं दुनिया के अजब-गजब कानून जिन्हें पढ़कर आप भी रह जायेंगे हैरान। 
  • सन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।
  • लंदन में टैक्सी रोकना उस वक्त गैरकानूनी है, जब आप प्लेग बीमारी से ग्रसित हैं।
  • ऊटाह में सड़क किनारे पेपर बैग में वायलिन कैरी करना गैरकानूनी है।
  • कनेक्टिकट में नाइट वॉचमैन (चौकीदार) काम के दौरान डिकैफिनेटेड कॉफी नहीं पी सकते हैं।
  • सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।
  • 76. इजरायल में रविवार के दिन नाक झाड़ने पर आप पर मामला दर्ज हो सकता है।
  • सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है।
  • मोन्टाना के बोजमैन में एक कानून के तहत सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में सभी तरह की यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है।
  • कैलिफोर्निया में ड्राइवर रहित वाहन को 60 मील/ घंटे के अधिक रफ्तार से चलाना गैरकानूनी है।
  • फ्लेरिडा में सार्वजनिक रूप से पुरुषों के स्ट्रेपलेस (बिना फीते) गाउन पहनने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना हो सकता है।
  • टेनेसी में अगर आप कार ड्राइव करते वक्त सो गए, तो फिर आप कानून तोड़ने के भागीदारी होंगे।
  • पेनसिल्वेनिया के दानविले में आग लगने के एक घंटे पहले फायर नोजल चेक होना जरूरी है।
  • पेन्सिलवेनिया में डॉलर को धागे से बांध कर दूसरों को झांसा देना कानून के खिलाफ है।
  • सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।
  • फ्रांस में ‘ईटी’ (एक्सट्रा टेरस्ट्रियल) डॉल बेचना गैरकानूनी है। यहां उन डॉल्स को बेचने की इजाजत नहीं, जिनके ह्यूमन फेस नहीं होते हैं।
  • सऊदी अरब के जिद्दा में 1979 में होटल के स्वीमिंग पूल में नहाने पर पाबंदी लगा दी गई थी।
  • वाशिंगटन में किसी भी परिस्थिति में वर्जिन के साथ सेक्स करना गैरकानूनी है।
  • स्विटजरलैंड में रात 10 बजे के बाद पुरुषों द्वारा खड़े होकर रिलैक्स करने को गैरकानूनी कहा गया है।
  • मैसाच्यूट्स रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। हालांकि, रविवार के दिन नहाना गैरकानूनी है।
  • अलाबामा में जेल प्रहरियों का अपनी बीबियों से बातचीत करना गैरकानूनी है।
  • मोन्टाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है।
  • इंडियाना में बार्बी डॉल को मेन्स के कपड़े पहनाना गैरकानूनी कृत्य है।
  • एरिज के सिडोना में हस्तरेखा देख कर झूठ बोलना गैरकानूनी है।
  • ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जब आप उसे खाना चाहते हैं।
  • टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है । 
  • अर्कन्सास में व्हाइट वेडिंग गाउन में दूसरी बार महिलाओं के शादी करने पर मनाही है।
  • मिनेसोटा में अगर आप बिल्ली के पीछे अपने पालतू कुत्ते को दौड़ाने के लिए उकसाते हैं, तो ये गैरकानूनी कृत्य की श्रेणी में आएगा।
  • टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है।
  • न्यू जर्सी में अगर ट्रैफिक पुलिस के इस सवाल ‘क्या तुम्हें पता है, मैंने तुम्हें क्यों रोका?’ पर आपने ये ‘अगर तुम्हें नहीं पता, तो मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा’ जवाब दिया, तो आप पर स्वत: 300 डॉलर यानी 18 हजार रुपए का जुर्माना हो जाएगा।
  • यॉर्क के प्राचीन शहर सीमा के अंदर किसी स्कॉट नगारिक को मारना गैरकानूनी है, अगर वह अपने साथ तीर-धनुष लेकर चल रहा हो।
  • केंटुकी में मैदान को लाल रंग रंगना गैरकानूनी है।
  • पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।
  • कैलिफोर्निया में अगर कोई स्मूदी (रसीले फलों का जूस), जिसमें गठीला पदार्थ हो बेचते पाया गया, तो वह व्यक्ति कानूनी तोड़ने की श्रेणी में आएगा।
  • ऊटाह में चलती एम्बुलेंस में महिलाओं का पुरुषों को साथ सेक्स करना गैरकानूनी है।
  • ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।
  • केंटुकी में जेब में आइसक्रीम कोन्स ले जाना गैरकानूनी है।
  • दक्षिण कैरोलीना में कुंआरी लड़कियों के एडिबल पैंटीज खरीदने पर पाबंदी है।
  • अमेरिका के 24 राज्यों में एक कानून के तहत औरत अपने पति को तलाक दे सकती है, अगर वो नामर्द है।
  • ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है।
  • दक्षिण डकोटा में पनीर की फैक्ट्री में सोना गैरकानूनी कृत्य है।
  • सिंगापुर में च्यूइंग गम चबाना गैरकानूनी है।
  • मिसौरी में महिला ने अगर नाइट गाउन पहनी हो, तो दमकल कर्मी उसे बचा नहीं सकता, क्योंकि वहां ऐसा करना गैरकानूनी कृत्य है।
  • ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का ब्लब खुद नहीं बदल सकते है इसकेलिए आपको किसी लाइसेंस शुदा इलेक्ट्रिसियन को बुलाना होगा।
  •  इंडोनेशिया में हस्तमैथुन करते पाए जाने पर सिर कलम करने का सजा का प्रावधान है।
  • रोड आइलैंड पर रविवार के दिन एक ही ग्राहक को टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश बेचना गैरकानूनी है।..
  • टेक्सास में अगर आप अपराध कबूल करना चाहते हैं, तो आपको कानूनी तौर पर 24 घंटे पहले पुलिस को सूचित करना होगा। 
  • बेहराइन में एक पुरुष ही कानूनी तौर पर किसी महिला के गुप्तांग की जांच (दर्पण में देखकर) कर सकता है।
  • नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी कृत्य है।
  • स्वीडन में वेश्याओं की सेवाएं लेना गैरकानूनी है। जबकि यहां वेश्यावृत्ति वैध है।
  • एरिजोना में ऊंट का शिकार करना गैरकानूनी है।
  • लोवा में पुरुषों का बीयर की तीन सिप लेना गैरकानूनी है, अगर वे अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर हों।
  • फ्लोरिडा के मियामी में जानवरों की नकल उतारना गैरकानूनी है।
  • वर्माउंट में महिला को नकली दांत लगाने से पहले पति से लिखित में सहमति लेना जरूरी है।
  • थाईलैंड में बगैर अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना गैरकानूनी कृत्य है।
  • ओकलाहोमा में अगर आपके बाथटब में गधा सोता पाया गया, तो ये कानून के खिलाफ है।
  • कोलराडो के शहरी क्षेत्र में किसी पक्षी का शिकार करना गैरकानूनी है।
  • कैलिफोर्निया में छोटे तलाब में बच्चे को खेलता छोड़ना गैरकानूनी है।
  • लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है।
  • जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।
  • फ्लोरिडा में रविवार के दिन अविवाहित महिलाओं का पैराशूट पर उड़ना गैरकानूनी है। इसके लिए उन्हें जेल भी हो सकती है।
  • लेबनान में अगर कोई पुरुष किसी नर जानवर के साथ यौन क्रियाएं करता पकड़ा जाए, तो उसे मौत की सजा हो सकती है। लेकिन अगर नर की जगह मादा जानवर हो, तो फिर किसी तरह के सजा का प्रावधान नहीं है।
  • केंटुकी में छह फीट से ज्यादा लंबे हथियार को छुपा कर ले जाना गैरकानूनी है।
  • मिनेसोटा में कपड़े धोने वक्त एक ही वाशिंग लाइन पर पुरुष और महिलाओं के अंत: वस्त्र रखना गैरकानूनी है।
इन देशो के ऐसे ही रोचक और अजब गजब कानून है। हालांकि ये आपको ही अजीब लगेंगे लेकिन यहाँ के लोगो की बात की जाए तो ये इनके आदि हो चुके हैं और इन्हे कोई कानून अजीब नहीं लगता।

इस मजेदार जानकरी को शेयर जरूर करें।


देश दुनिया के साथ साथ पढ़िए नीमकाथाना की हर बड़ी खबर केवल नीमकाथानान्यूज़.इन पर। 
हम लाये हैं आपके नीमकाथाना शहर की एकमात्र लाइव न्यूज़ वेबसाइट जो आपको रखे अप टू डेट।
Tags

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !